Two new Trains: रेलवे लगातार लोगों की सुविधा के लिए प्रयास कर रहा है। पर्व त्योहार के मौके पर स्पेशल ट्रेन (Special Trains) चलाये जाते हैं। लेकिन आम दिनों में भी कई रूट ऐसे हैं जहां लोगों को आवागमन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है।
दो नई ट्रेनों का परिचालन होगा शुरू
झारखंड के कुछ शहर के लोगों के लिए थोड़ी राहत वाली खबर है। रेलवे ने कुच रूट पर नई ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। बोकारो थर्मल-रांची रोड-टोरी-डालटनगंज-गढ़वा-चोपन-सिंगरौली के रास्ते धनबाद और भोपाल के बीच एक जोड़ी नई ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही चोपन और भोपाल के बीच भी एक जोड़ी नई ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है।. इन दोनों ट्रेनों में एसी प्रथम श्रेणी, एसी सेकेंड क्लास, एसी थर्ड क्लास के अलावा स्लीपर और जनरल कोच सहित कुछ 22 कोच होंगे।
दोनों ट्रेनें साप्ताहिक हैं। भोपाल-धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस 27 फरवरी से हर सप्ताह के शुक्रवार, सोमवार और गुरूवार को भोपाल से जबकि रविवार, बुधवार और शनिवार को धनबाद से रवाना होगी।
भोपाल-चोपन-भोपाल एक्सप्रेस का परिचालन प्रत्येक रविवार को भोपाल से जबकि चोपन से हर सोमवार को किया जायेगा।
