रंग-गुलाल और मधुर संगीत से सज़ा कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच का होली मिलन समारोह

Holi Milan Samaroh: कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच के तत्वावधान में रांची के होटल केशव इन में ‘होली मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मंच के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दी।

समारोह के दौरान संगीत ने इसे और यादगार बना दिया। होली मिलन समारोह की ये शाम के रंगों की ही नहीं बल्कि रिश्तों और साझा संकल्पों की रही जिसमें उमंग, अपनत्व और कई स्मृतियों का संगम देखने को मिला।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरूआत में स्वर्गीय सुशील भैया को सादर नमन किया गया। सभी सदस्यों ने उनके दिखाए गए मार्ग और KKVM के लिए उनके विजन को याद किया। सभी ने उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि जाने माने चिकित्सक डॉक्टर सी.बी. सहाय थे। उनकी उपस्थिति ने शाम को और भी विशेष बनाया।

इसके अलावा मंच के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर दिलीप श्रीवास्तव और राष्ट्रीय अध्यक्ष पांडेय रवींद्र नाथ जी के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

संगीतमय शाम से बांधा समां

मंच के संगीत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पराग भूषण के सहयोग और उनके अथक प्रयासों ने इस शाम को संगीत और आनंद से सराबोर कर दिया, जिससे पूरा माहौल मनोरम हो उठा।

मंच से जुड़े कई साथियों ने अपनी आवाज़ का समां बांधा। उनमें पराग भूषण, शशि कुमार सिन्हा, संजय पराशर, निर्भय, राजेश श्रीवास्तव, रणकुंवर, सुशील वर्मा, शुभम विजय खरे, श्रींकला खरे, सीमा रितू चंद्रा और मिली वर्मा प्रमुख रहे।