रांची में 10 दिवसीय वुशु प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत, खेल की तकनीकों से रूबरू हो रहे खिलाड़ी

Wushu Training Camp: रांची जिला वुशु एसोसिएशन एवं झारखंड वुशु एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बिरसा मुंडा स्टेडियम स्थित वुशु हॉल में आयोजित 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन वुशु प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया।

शिविर का उद्घाटन झारखंड सेपक टकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय साहु ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में झारखंड वुशु एसोसिएशन के सचिव शैलेन्द्र दुबे और वुशु कोच दीपक गोप सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

शिविर में रांची जिले के खिलाड़ियों के साथ-साथ राज्य के अन्य जिलों के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को वुशु खेल की विभिन्न तकनीकों, कौशल एवं प्रतियोगितात्मक तैयारियों का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

यह ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 10 जून 2026 तक संचालित होगा।

आयोजकों ने खिलाड़ियों से शिविर का अधिकतम लाभ उठाकर अपने खेल कौशल को और बेहतर बनाने का आह्वान किया है।