Australia in T20 World Cup final: महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी जगह बना ली है।
सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा।
कंगारू गेंदबाजों के सामने वेस्टइंडीज पस्त
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने सरेंडर करती नज़र आयी।
सलामी बल्लेबाज हैले मैथ्यू ने सबसे ज़्यादा 30 रन बनाये।
वहीं 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी डियेंड्रा डौटिन ने 16 गेंदों पर नाबाद 26 रनों का योगदान दिया।
कसी हुई गेंदबाजी के सामने डौटिन के अलावा कोई भी बल्लेबाज खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर सका।
सोफी मोलिन्यूक्स, ऐश गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहम ने 2-2 विकेट चटकाये जबकि सुदरलैंड को 1 विकेट मिला।
वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 125 रन बनाये।
13 ओवर में ही जीत गई ऑस्ट्रेलिया
126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम ने 7 ओवर रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
जॉर्जिया वोल और बेथ मूनी ने शानदार शुरूआत करते हुए 2.5 ओवर मे ही 29 रन जोड़ दिये।
इसके बाद जॉर्जिया और फेबे लिचफिल्ड का विकेट जल्दी-जल्दी गिर गया।
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं एलिस पेरी रिटायर्ड हर्ट होकर पैवेलियन लौटीं।
लेकिन इसके बाद उतरी ऐश गार्डनर और बेथ मूनी ने बिना कोई विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
बेथ मूनी ने 36 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से नाबाद 61 रन बनाये।
ऐश गार्डनर 20 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 35 रन बनाकर नाबाद लौंटीं।
वेस्टइंडीज की तरफ से हेनरी और मैथ्यू ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इस हार के साथ ही वेस्टइंडीज का इस विश्व कप में सफर समाप्त हो गया।
वहीं ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में जगह बना ली है।
दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला होगा।
जीतने वाली टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ खिताबी जंग में उतरेगी।
