Baha Festival in Nemra: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सपरिवार अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित ‘बाहा पर्व’ (Baha Festival) में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर वे ग्रामीणों के साथ नेमरा गांव स्थित जाहेर थान पहुंचे।
जहां उन्होंने पारम्परिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। CM ग्रामीणों के साथ ‘बाहा पूजा’ (Baha Festival) के लिए अपने निवास स्थान से पदयात्रा करते हुए जाहेर थान पहुंचे।
ग्रामीणों का उत्साह चरम पर
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ‘बाहा पर्व’ में शामिल होने CM अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर नेमरा सहित आस-पास क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित नजर आए।
CM ने भी बजाया मांदर
संस्कृति के अनुरूप नेमरा के ग्रामीण ढोल-नगाड़ा एवं मांदर बजाते हुए मुख्यमंत्री के साथ जाहेर थान पहुंचे। मौके पर CM ने स्वयं मांदर बजाकर ग्रामीणों का उत्साहवर्द्धन किया। CM के साथ उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) भी मौजूद रहीं।
मुख्यमंत्री के दो दिवसीय दौरे पर नेमरा आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे। मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को ‘बाहा पर्व’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
