DCA Premier League in Ranchi: रांची में धुर्वा क्रिकेट अकादमी की तरफ से आयोजित DCA प्रीमियर लीग में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें रॉकमेंस और जैप क्रिकेट अकादमी ने जीत दर्ज की।
रॉकमेंस ने GD गोयंका को हराया
पहले मुकाबले में टॉस जीतकर GD Goenka ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम 20 ओवर में 61 रन पर ही ऑल आउट हो गई। सबसे ज़्यादा कुनवर अमरेंद्र ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में वर्नीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 4 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉकमेंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 66 रन बनाकर मैच जीत लिया। आदित्य ने 28 रन बनाए। GD Goenka की ओर से अरव ने 1 ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट लिए।
वर्नीत शाहदेव को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
JAP क्रिकेट अकादमी की जीत
दूसरे मैच में जैप क्रिकेट अकादमी और खूंटी क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला हुआ।
इसमें टॉस जीतकर JAP क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी की और 18 ओवर में 9 विकेट पर 129 रन बनाए। अचिंत ने 32 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रोहित मुंडा ने 4 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए खूंटी क्रिकेट अकादमी 16.4 ओवर में 72 रन पर ऑल आउट हो गई। पियूष कुमार ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में आर्यव शेखर ने 2.4 ओवर में सिर्फ 2 रन देकर 4 विकेट झटके।
