महिला टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड, बाकी 3 स्थानों के लिए 7 दावेदारों के बीच लड़ाई

Women’s T20 World Cup: महिला टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैड की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है।

लगातार चौथी जीत के साथ इंग्लैड ने यह मुकाम हासिल किया।

लॉर्ड्स मैदान पर वेस्टइंडीज को हराने के साथ ही इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली।

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 38 रनों से शिकस्त दी।

सेमीफाइनल की 3 जगहों के लिए 7 टीमें रेस में

इंग्लैंड के अलावा सेमीफाइनल में अभी 3 टीमों का पहुंचना बाकी है।

भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग जारी है।

भारत को आज बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला खेलना है।

अगर आज के मैच में टीम इंडिया जीत जाती है तो वो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी।

अगर आज के मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ता है तो सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल हो जायेगी।

यही हाल बांग्लादेश की टीम का भी है।

वेस्टइंडीज को आखिरी मुकाबले में आयरलैंड के साथ मैच खेलना है।

इसमें जीतने के बाद वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जायेगी।

अगर वेस्टइंडीज यह मैच जीत जाती है तो न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका प्रतियोगिता से बाहर हो जायेंगे।

न्यूज़ीलैंड पिछले वर्ल्ड कप की विजेता है लेकिन इस प्रतियोगिता में उसका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।

प्रतियोगिता के शुरूआती मैचों में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं साउथ अफ्रीका को भी अपने अगले मुकाबले जीतने होंगे।

इसके अलावा साउथ अफ्रीका को भारत के हारने की दुआ भी करनी होगी।

भारत के हारने की स्थिति में साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल की रेस में आगे हो जायेगा।

वहीं ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम 1 मैच जीतना होगा।

अगर ऑस्ट्रेलिया अपना अगला मुकाबला जीत जाती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जायेगी।

इसके बाद ग्रुप में भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल की लड़ाई जारी रहेगी।