जेल भेजे गये पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर और साला, क्या है पूरा मामला

Cricketer Yusuf Pathan: अपने जमाने के दिग्गज क्रिकेटर रहे यूसुफ पठान इन दिनों राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

वे तृणमूल कांग्रेस से संसद के सदस्य हैं।

इधर उनके रिश्तेदार जेल की हवा खा रहे हैं। यूसुफ पठान के ससुर और साले को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

दक्षिण मुंबई में एक स्थानीय निवासी यूसुफ खान कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर मौजूद ग़ड्ढे में कार का एक पहिया चला गया। गड्ढे में भरा पानी पास से गुजर से क्रिकेटर यूसुफ पठान के रिश्तेदार शोएब खान को पड़ा।

पीड़ित ने कहा कि उन्होंने तुरंत गाड़ी रोककर इस गलती के लिए माफी मांगी।

लेकिन शोएब ने बहस शुरू कर दिया और गाली-गलौज के बाद कार के शीशे पर डंडा मार दिया।

पीड़ित इस घटना के बाद घऱ आ गये और घरवालों की सलाह पर वो शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन जा रहे थे।

इसी दौरान उनका सामना खालिद खान से हुआ जो क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर हैं।

उस समय खालिद के साथ उनके बेटे उमरशाद खान और शहबाज पठान के अलावा शोएब खान भी मौजूद थे।

इन सभी में एक बार फिर बहस और मारपीट शुरू हो गयी।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उनके और उनके परिजनों को डंडे और बेसबॉल से पीटना शुरू कर दिया।

पुलिस ने क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर, साला और रिश्तेदार शोएब खान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी शहबाज खान फरार है।

पुलिस ने सभी को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 2 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।