Indian cricket squads announced: आईपीएल के बाद जून में अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम भारत आने वाली है।
यहां पर 1 टेस्ट और वन डे सीरीज खेला जाना है।
इसके लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गयी है।
झारखंड के ईशान किशन की 3 साल बाद टीम में वापसी हुई वहीं श्रेयस अय्यर को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है।
वन डे टीम का चयन
भारतीय वन डे टीम की कमान शुभमन गिल के पास है, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी का जिम्मा दिया गया है।
विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम में शामिल हैं।
तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को वन डे टीम में पहली बार जगह मिली है।
प्रिंस यादव ने आईपीएल मैच के दौरान विराट कोहली को क्लीन बोल्ड आउट किया था।
इसके बाद प्रिंस की गेंदबाजी चर्चा में आई थी।
इधर रोहित शर्मा और हार्दिक के चोटिल होने के बाद भी टीम में चयन किया गया है।
हालांकि पूरी तरह से फिट होने के बाद ही वो मैच खेल सकेंगे।
अगर हार्दिक फिट नहीं हो पाये तो एक और झारखंडी खिलाड़ी अनुकूल रॉय को भारतीय टीम में मौका मिल सकता है।
भारतीय टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव
इस बार टेस्ट टीम में 3 खिलाड़ियों को पहली बार जगह मिली है।
मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे पहली बार टीम का हिस्सा बने हैं।
पंजाब की ओर से गुरनूर बरार तेज गेंदबाजी करते हैं।
मानव सुथार राजस्थान की ओर से बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज के तौर पर खेलते हैं।
वहीं विदर्भ के ऑलराउंडर खिलाड़ी हर्ष दुबे ने भी टीम में अपनी जगह बनायी है।
ऋषभ पंत से छिन गयी जिम्मेदारी
आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत से बड़ी जिम्मेदारी छिन गयी है।
पंत पिछले साल नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उपकप्तान थे।
पंत की जगह केएल राहुल को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उपकप्तान बनाया गया है।
टीम की कमान शुभमन गिल के पास है।
देवदत्त पडिक्कल की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है।
अच्छे फॉर्म में बल्लेबाजी कर रहे साई सुदर्शन को भी टीम में मौका दिया गया है।
अफगानिस्तान की टीम 1 टेस्ट और 3 वन डे मैच की सीरीज खेलने भारत आयेगी।
आईपीएल के बाद जून में यह मुकाबला खेला जायेगा।
भारतीय टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल।
भारतीय वन डे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।
