Indian team eliminated: महिला टी-20 विश्व कप जीतने का सपना भारतीय टीम का टूट गया।
लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।
भारत की हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गयी है।
हरमनप्रीत की तूफानी पारी से भारत ने खड़ा किया मजबूत स्कोर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत शानदार रही।
टॉप 4 बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को जमकर पीटा।
सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े।
शेफाली ने 34 रनों का योगदान दिया और स्मृति मंधाना ने 38 रनों की पारी खेली।
इसके बाद उतरी जेमिमा रोड्रिग्स ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 रनों का योगदान दिया।
स्मृति मंधाना का विकेट गिरने के बाद चौथे नंबर पर उतरीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तूफानी बल्लेबाजी की।
ऑस्ट्रेलिया के सभी गेंदबाजों की जमकर पिटायी करते हुए उन्होंने 27 गेंदों पर 56 रन बनाये।
अपनी पारी के दौरान हरमनप्रीत ने 6 चौके और 3 छक्के लगाये।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सोफी मोलिनेक्स ने 2 विकेट चटकाये।
निर्धारित 20 ओवर में भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाये।
खराब शुरूआत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने जीती बाजी
171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम की शुरूआत खराब रही।
सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वोल 4 रन बनाकर रेणुका सिंह का शिकार बनीं।
68 रन तक ऑस्ट्रेलिया ने अपने टॉप 3 बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था।
बेथ मूनी 22 और फेबे लिट्चफील्ड 24 रन बनाकर आउट हो गयीं।
लेकिन इसके बाद एलिस पेरी और एश गार्डनर ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटायी करते हुए टीम को मैच में वापस ला दिया।
एलिस पेरी ने 38 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 56 रन बनाये।
एलिस पेरी के आउट होने के समय टीम जीत की दहलीज पर खड़ी थी और उसे जीत के लिए 8 गेंदों पर 3 रनों की ज़रूरत थी।
एश गार्डनर 29 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद रहीं।
19वें ओवर में ही ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
भारत की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज श्रीचरणी रहीं। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट झटके।
रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
