Hockey team Asian Games: जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक एशियन गेम्स का आयोजन किया गया है।
एशियन गेम्स के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी गयी है।
इस टीम में झारखंड की चार खिलाड़ियों के चयन ने पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है।
टीम की कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
झारखंड की कमाल,धमाल, बेमिसाल बेटियां
सलीमा टेटे, कप्तानः सलीमा 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं।
पिछले दो वर्षों से वह टीम की कप्तान हैं और पिछले महीने न्यूजीलैंड में एफआईएच नेशन्स कप में भारत को अजेय चैंपियन भी बनाया।
भारत सरकार से अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होने वाली झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा सबसे लंबे समय तक टीम की कप्तानी करने वाली झारखंड की खिलाड़ी भी बन गई हैं।
निक्की प्रधान, डिफेंडरः खूंटी की निक्की प्रधान भारतीय टीम की रक्षा की मजबूत दीवार हैं।
वो 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली वह झारखंड की एकमात्र खिलाड़ी हैं।
10 साल से लगातार राष्ट्रीय टीम में जगह बनाए रखने वाली निक्की ओलंपिक, विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेल सहित हर बड़े मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
ब्यूटी डुंगडुंग, फॉरवर्डः ब्यूटी डुंगडुंग आक्रामक फॉरवर्ड खिलाड़ी हैं।
पिछली सीरीज में आराम के बाद उन्होंने वापसी कर फिर से टीम में जगह पक्की की है।
दीपिका सोरेंग, मिडफील्डरः दीपिका अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर लगातार टीम का हिस्सा बन रही हैं।
फॉरवर्ड लाइन में उनकी गति और फिनिशिंग टीम के लिए अहम हथियार रहती है।
एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के चार खिलाड़ियों का एक साथ चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उन्हें सही समय में उचित मार्गदर्शन और मंच देने की जरूरत है।
20वें एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम
कप्तान: सलीमा टेटे
गोलकीपर: सविता, बिचू देवी खारिबम
डिफेंडर: इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखराम्बम, ललथांटलुआंगी, ज्योति, शिल्पी दाभास
मिडफील्डर: निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनीलिता टोप्पो, सलीमा टेटे, नेहा, दीपिका सोरेंग
फॉरवर्ड: ललरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसाल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग
मुख्य कोच: स्जोर्ड मारिज्ने
