महिला टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश को हराने के बाद भारत उम्मीदें बरकरार, सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए ये रहा समीकरण

Women’s T20 World Cup: महिला टी-20 विश्व कप में गुरूवार को भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया।

इस जीत के साथ ही भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद अभी जिंदा है।

लेकिन आने वाले मुकाबलों में उसे अपना बेहतर खेल दिखाना होगा साथ ही दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा।

भारतीय गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाये।

जियौरिया फिरदौस ने सबसे ज़्यादा 33 और कप्तान निगार सुल्ताना ने 32 रनों का योगदान दिया।

शोभना मोस्तारी ने 22 रन बनाये। शोभना और फिरदौस के बीच दूसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी हुई।

मैच के दौरान भारतीय टीम की फिल्डिंग बेहद खराब रही।

सलामी बल्लेबाजी पावर प्ले में ही जुयैरिया फिरदौस को 3 जीवन दान और कुल 4 कैच छोड़े।

नंदनी शर्मा ने 2 कैच टपकाये जबकि यास्तिका भाटिया और राधा यादव ने 1-1 कैच ड्रॉप किया।

भारत की ओर से सबसे ज़्यादा विकेट 3 राधा यादव ने लिये।

श्री चरणी ने 2 और रेणुका सिंह और नंदनी शर्मा ने 1-1 विकेट चटकाया।

शेफाली का धमाकेदार पारी से भारत की जीत

137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही।

स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना 8 रन बनाकर मरूफा अख्तर का शिकार बनीं।

लेकिन उसके बाद शेफाली वर्मा और यास्तिका भाटिया ने मोर्चा संभाला।

दोनों ने 8.3 ओवर में स्कोर को 76 तक पहुंचा दिया।

शेफाली ने 34 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 53 रन बनाये।

इसके बाद ऋचा घोष और यास्तिका भाटिया का विकेट 98 रनों के योग पर गिर गया।

पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं जेमिमा रोड्रिग्स ने 15 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।

कप्तान हरमनप्रीत कौर (13) और दीप्ति शर्मा (5) नाबाद लौटे।

भारत ने 16.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर जीत के लिए ज़रूरी रन बना लिये।

बांग्लादेश की तरफ से रितू मोनी ने 2 विकेट लिये जबकि मरूफा अख्तर, नाहिदा अख्तर और रुबैया खातून ने 1-1 विकेट झटका।

सेमीफाइनल की दौड़ अभी आसान नहीं

इस जीत के साथ भारत सेमीफाइनल की रेस में बना हुआ है लेकिन उसकी राह अभी आसान नहीं है।

भारत का अगला मुकाबला 28 जून को मजबूत ऑस्ट्रेलिया से होना है।

अगर भारत यह मुकाबला जीत जाती है तो सीधे सेमीफाइनल में जगह बना लेगी।

लेकिन अगर भारत यह मुकाबला हार जाती है तो उसे दक्षिण अफ्रीका के मैचों पर निर्भर रहना होगा।