पता बताइये और करीब 1 अरब रूपये का ईनाम पाइये, दूसरे देश में नई पहचान के साथ जी सकेंगे ज़िंदगी

Chance to win a reward of around 1 billion rupees: अक्सर पुलिस या कोई संस्था किसी खास शख्स या किसी अपराधी को ढूंढ नहीं पाती है तो उसपर ईनाम रखा जाता है। ईनाम रखने का मकसद होता है कि उस व्यक्ति तक पहुंचा जा सके।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक व्यक्ति का पता बताने से आपको करीब 1 अरब रूपये मिल सकते हैं। नहीं ना, तो हम बताते हैं आपको।

दरअसल अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर मोज़तबा खामेनेई और उनके करीबियों पर इनाम रखा है। ये इनाम 1 करोड़ डॉलर का है, यानि लगभग 93 करोड़ रूपये।

इतना ही नहीं, जो व्यक्ति इस इनाम का हकदार बनेगा उसे दूसरे किसी भी देश में नये नाम और पहचान के साथ बसाया भी जायेगा।

अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट की डिप्लोमैटिक सिक्योरिटी सर्विस की ओर से इस बाबत पोस्टर भी जारी किया गया है।

इस पोस्टर में मोजतबा खामेनेई, उनके पिता के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ रहे अली असगर हेजजी, टॉप सिक्योरिटी अफसर अली लारीजानी, सीनियर मिलिट्री सलाहकार याह्या रहीम सफवी, गृह मंत्री स्कंदर मोमेनी और खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब का नाम है।

पोस्टर में चार और पदों का ज़िक्र है। सुप्रीम डिफेंस काउंसिल के सचिव, सुप्रीम लीडर के मिलिट्री ऑफिस के प्रमुख, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर-इन-चीफ और ईरान के सुप्रीम लीडर के सलाहकार का इस पोस्टर में जिक्र किया गया है। पोस्टर में सभी को दुनिया में अशांति फैलाने वाला आतंकी कहा गया है।

अमेरिका का मानना है कि ये सारे लोगों का संगठन दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हमले की योजना बनाता और उसे समय-समय पर अंजाम देता है।

इनाम के साथ मिलेगी नयी पहचान

जानकारी को गुप्त तरीके से भी साझा किया जा सकता है। अमेरिका के मुताबिक उनकी पहचान गुप्त रखी जायेगी और उसे दूसरे देश में सुरक्षित बसाने की व्यवस्था भी की जायेगी। ज़रूरत पड़ने पर सूचना देने वाले शख्स को नई पहचान भी दी जा सकती है।