IAS officers of Jharkhand get responsibilities: बीते दिनों झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों को प्रोनन्त कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के कैडर में शामिल किया गया था। उन सभी आईएएस (IAS) अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गयी है। झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने सभी 15 नवप्रोन्नत अधिकारियों की विभिन्न विभागों में नियुक्ति की अधिसूचना जारी की।
कहां-कहां हुई पोस्टिंग
सुबोध कुमार को मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग का संयुक्त सचिव सह संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया।
नयन तारा केरकेट्टा को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में निदेशक (प्रशासन) बनाया गया।
दिलेश्वर महतो को जिला परिषद गुमला का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी और उप विकास आयुक्त बनाया गया।
इश्तियाक अहमद को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया।
अर्चना मेहता को राज्यपाल सचिवालय का संयुक्त सचिव बनाया गया।
जुल्फीकार अली को नगर विकास एवं आवास विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया।
नीरज कुमार सिंह को उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गयी।
विद्यानंद शर्मा पंकज को स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया।
संगीत लाल को परिवहन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया।
रोबिन टोप्पो को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया।
अरुण कुमार सिंह को ग्रामीण विकास विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया।
आलोक शिकारी कच्छप को समेकित जनजाति विकास अभिकरण, खूंटी का परियोजना निदेशक बनाया गया।
अनिलसन लकड़ा को योजना एवं विकास विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया।
नागेन्द्र पासवान को जिला परिषद, पूर्वी सिंहभूम का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी और डीडीसी बनाया गया।
आशीष प्रकाश को पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का निदेशक बनाया गया।
