Jharkhand team trials for National Sub Junior Men and Women Hockey Championship: 16th हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जुनियर महिला और पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का ट्रायल हुआ। इस ट्रायल में महिला और पुरुष दोनों वर्ग मिलकर झारखंड के विभिन्न जिलों से 180 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
01 अप्रैल 2026 से रांची में 16वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन होगा।
वहीं 1 अप्रैल से ही बिहार के राजगीर में 16वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन होगा।
इन प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए झारखंड टीम गठन हेतु महिला-पुरुष खिलाड़ियों का रविवार को रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोराबादी रांची में ट्रायल हुआ। इसमें झारखंड के सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, हजारीबाग और जमशेदपुर समेत कई जिलों से कुल 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया। महिला और पुरुष दोनों वर्गों का अलग-अलग ट्रायल लेने के उपरांत महिला वर्ग से कुल 30 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। वहीं पुरुष वर्ग से 32 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं।

चयनित खिलाड़ियों का 18 मार्च से विशेष कैंप
कैंप के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाड़ियों को झारखंड टीम में चयनित कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भागीदारी का अवसर मिलेगा। चयन ट्रायल में चयनकर्ता के रूप में भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा, असरिता लकड़ा, मनोज कोनबेगी, गुरमीत राव और विजय शंकर सिंह उपस्थित थे। इनके साथ ही ट्रायल में सहयोग के लिए पेपर शिक्षक भी उपस्थित थे।
