Jharkhand wrestler Amit: कुश्ती का सीजन आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका है।
भारतीय U-23 ग्रीको रोमन कुश्ती टीम वियतनाम के लिए रवाना हो गयी है।
वियतनाम में 23 से 31 मई तक एशियन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है।
अमित के चयन से झारखंड में खुशी की लहर
झारखंड राज्य कुश्ती संघ परिवार अमित कुमार के चयन से खुश है।
संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि यह झारखंड कुश्ती परिवार के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है कि राज्य के होनहार पहलवान अमित कुमार 82 किग्रा भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अमित ने लगातार कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराने को तैयार हैं।
संघ ने अमित सहित पूरी भारतीय टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमित की यह उपलब्धि झारखंड के हर युवा पहलवान के लिए प्रेरणा है।
संघ परिवार ने पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ को शानदार प्रदर्शन, मजबूती और पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए टीम के रवाना होने से पूर्व झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर (भा.प्र.से.), खेल निदेशक आसिफ एकराम, उप निदेशक राजेश कुमार, अभिभावक के. रवि कुमार (भा.प्र.से.), भोलानाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार एवं झारखंड कार्यकारिणी के अरविन्द सिंह, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, विजय प्रताप सनातन, सुरजीत झा, नमिता कुमारी, प्रकाश सिंह, महादेव उरांव तथा सभी जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष/सचिव एवं झारखंड राज्य कुश्ती परिवार तथा खेल विभाग द्वारा टीम के सभी सदस्यों को जीत की शुभकामनाएं दी गईं।
