Bhojpuri singer Kalpana Patowary: भोजपुरी लोक और फिल्म संगीत की लोकप्रिय गायिका कल्पना पटवारी एक बार फिर अपने नए गीत ‘नवाब राजा’ को लेकर चर्चा में हैं।
उनका यह गाना रिलीज़ के साथ ही यह गीत सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कल्पना पटवारी की आवाज़ का जादू
सुर म्यूजिक के बैनर तले रिलीज़ गाने को अपने दमदार अंदाज़, अलग गायकी और शानदार प्रस्तुति के दम पर कल्पना पटवारी ने एक बार फिर श्रोताओं का दिल जीत लिया है।
वहीं, इस गाने में कल्पना पटवारी के साथ गायक विक्की राजा वीरा ने अपनी खुबसूरत आवाज़ दी है।
दोनों की शानदार केमिस्ट्री और ऊर्जावान गायकी ने गीत को बेहद आकर्षक बना दिया है।
‘नवाब राजा’ जितना म्यूजिकल शानदार क्राफ्ट किया गया है, उतना ही मनमोहक इस गाने का फिल्मांकन नज़र आ रहा है, जो इस गाने को दर्शकों से सीधे कनेक्ट कर रहा है।
गाने के म्यूजिक वीडियो में आयशा खान की ग्लैमरस मौजूदगी और बेहतरीन अभिनय ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।
वहीं, गाने की मिल रहे लोगों की प्रतिक्रिया पर कल्पना पटवारी ने कहा, “‘नवाब राजा’ एक ऐसा गीत है जिसमें भोजपुरी संगीत की मिठास के साथ आधुनिक संगीत का खूबसूरत मेल है।
हमने इसे पूरे मन से तैयार किया है और दर्शकों से मिल रहा प्यार हमारी पूरी टीम के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।
मुझे विश्वास है कि यह गीत लंबे समय तक लोगों की प्लेलिस्ट और समारोहों की पहली पसंद बना रहेगा।”
गीत ‘नवाब राजा’ के बोल प्रणव बिहारी ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत छोटू रावत ने तैयार किया है।
वीडियो का निर्देशन बंटी अरोड़ा ने किया है। निर्माता सुरिंदर यादव हैं और क्रिएटिव हेड महेंद्र यादव ने पूरे प्रोजेक्ट को आकर्षक रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।
रिलीज़ के कुछ ही समय में ‘नवाब राजा’ को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स ने यह संकेत दे दिया है कि यह गीत भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच लंबे समय तक अपनी खास पहचान बनाए रखेगा।
