Khelo India Tribal Games: झारखंड महिला फुटबॉल टीम (Jharkhand Women’s Football Team) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इस टीम ने भारत सरकार के युवा और खेल मंत्रालय की तरफ से मार्च में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अहर्ता हासिल की।
मार्च में युवा और खेल मंत्रालय की तरफ से प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (Khelo India Tribal Games) का आयोजन किया जा रहा है। झारखंड की महिला फुटबाल टीम ने ग्रुप डी के तहत अपराजेय रही और कुल 7 अंक बटोरे।
पहले मैच में झारखंड की महिला फुटबॉल टीम ने उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की टीम को रौंद दिया। जबकि ओड़िशा की टीम के साथ 2-2 की बराबरी खेली। सोमवार को ओडिशा के साथ हुए मुकाबले में झारखंड की तरफ से उर्वशी कुमारी ने 2 गोल दागे।
झारखंड महिला फुटबॉल टीम को राज्य के CM हेमंत सोरेन और खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के अलावा खेल जगत से जुड़े कई लोगों ने बधाई दी।
