West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा में चुनाव का समय नजदीक आ गया है।
इसी महीने की 23 और 29 तारीख को दो चरणों में यहां मतदान होना है।
ओपिनियन पोल ने उड़ाई नींद
लेकिन इस मतदान से पहले मतदाताओं का ओपिनियन पोल सामने आया है। इस ओपिनियन पोल ने बीजेपी की नींद उड़ा दी है।
कई चैनलों और एजेंसी की तरफ से हुए ओपिनियन पोल ने ममता बनर्जी को एक बार फिर से मुख्यमंत्री के रूप में इंगित किया है।
पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटे हैं। बहुमत का आंकड़ा 148 है।
सर्वे में अनुमान लगाया गया है ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस 190 के आसपास सीटें जीत सकती हैं।
वहीं बीजेपी 100 का आंकड़ा पार कर सकती है।
सीएम के तौर पर ममता पहली पसंद
सर्वे में मुख्यमंत्री के तौर पर ममता बनर्जी पहली पसंद बनी हुई हैं। वहीं बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी दूसरी पसंद हैं।
मुस्लिम समुदाय में ममता दीदी की प्रसिद्धि कम नहीं हुई है। यानी जाहिर है कि ममता की लोकप्रियता अभी कम नहीं हुई है।
हालांकि सवर्ण हिंदू मतदाता, अनुसूचित जाति और जनजातीय लोग सरकार के कामकाज से नाराज़ हैं।
लेकिन उनकी आबादी पश्चिम बंगाल में कम है इसीलिए ज़्यादातर लोग मानते हैं कि राज्य सरकार बेहतर काम कर रही है।
हालांकि पश्चिम बंगाल के उत्तर में भगवा लहर दिखायी दे रहा है, लेकिन दक्षिण में ममता का किला मजबूत है।
हालांकि भ्रष्टाचार और रोजगार जैसे मुद्दे तृणमूल कांग्रेस को नुकसान पहुंचाते दिख रहे हैं।
लेकिन राज्य सरकार की कई कल्याणकारी योजनायें सत्ताधारी दल को फायदा पहुंचाती भी दिख रही है।
बीजेपी को सीटों का फायदा
ओपिनियन पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल विधानसभा के जादुई आंकड़े को टीएमसी पार कर सकती है।
लेकिन उसकी सीटों में कमी आ सकती है। वहीं बीजेपी को पिछले चुनाव में 77 सीटें आई थीं।
ऐसे में बीजेपी को 25 से अधिक सीटों का फायदा होता दिख रहा है।
