Food Safety: होली का त्योहार रंगों और खुशियों का त्योहार होता है। इस दिन लोग एक-दूसरे के घऱों में जाते हैं। रंग-गुलाल का दौर चलता है और फिर मिठाईयों की मिठास रिश्तों में और गहराई घोल देती है।
लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लोगों की खुशियों में एक ग्रहण बनकर सामने आते हैं। ऐसे लोग थोड़े से ज़्यादा मुनाफे के लिए किसी की जान से भी खिलवाड़ करने से पीछे नहीं हटते। मिठाईयों में ज़हर घोलने वाले ऐसे ही लोगों के खिलाफ रांची ज़िला प्रशासन सख्त है।
कहां-कहां हुआ औचक निरीक्षण
होली को ध्यान में रखते हुए रांची स्टेशन के आसपास 15 से अधिक दुकानों में औचक निरीक्षण किया गया।
खाद्य सुरक्षा टीम ने इस दौरान मिठाईयों और अन्य खाद्य सामग्री का बारीकी से निरीक्षण किया।
रेलवे स्टेशन के पास कुलदीप होटल, होटल एम्बेस्डर, होटल कृष्ण, लवली डेयरी, अन्नपूर्णा भोजनालय, आर. के. भोजनालय, होटल मानसरोवर, होटल मां डेयरी, तंदूर फूड वैन, एम्बेसी फूड प्लाजा, सन्नी रेस्टोरेंट, शिवम खाजा भंडार, कुशवाहा खाजा भंडार, पंजाबी बार एंड रेस्टोरेंट के अलावा खालसा रेसीडेंसी का निरीक्षण किया गया।

9 खाद्य प्रतिष्ठानों पर लगा जुर्माना
जांच के दौरान जिन दुकानों में कमियां पाई गयी उन्हें सुधार के लिए Food safety and standards regulation, 2011 एवं Food safety and standards Act, 2006 के तहत सुधारात्मक नोटिस जारी किया गया।
साथ ही Food safety and standards Act, 2006 की धारा-69 के तहत 9 खाद्य प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया गया।
निरीक्षण दल ने सभी प्रतिष्ठान संचालकों को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने, खाद्य पदार्थों का सुरक्षित भंडारण, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता और लाइसेंस संबंधी प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
साथ ही भविष्य में सुधार नहीं होने की स्थिति में संबंधित व्यवसायियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
खाद्य प्रतिष्ठान थोड़े से फायदे के लिए पर्व-त्योहार में मिलावटी मिठाई बनाकर लोगों के घरों तक पहुंचाते हैं।
ऐसे में रांची जिला प्रशासन के इस कदम ने साथ कर दिया है वो लोगों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं करेंगे।
