NTHA ने खूंटी को हराकर जीता नवल टाटा झारखंड सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप, तीसरे स्थान पर रही रांची की टीम

Jharkhand Sub-Junior Hockey Championship: नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप में पुरुषों का खिताब NTHA ने जीत लिया।

NTHA ने खूंटी को 5-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

तीसरे स्थान के मुकाबले में सिमडेगा और रांची के बीच मुकाबला निर्धारित समय तक 1-1 से बराबर रहा।

जिसके बाद शूटआउट में रांची ने 3-2 से जीत दर्ज की।

फाइनल मुकाबले में खूंटी के साहिल प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

तीसरे स्थान के मुकाबले में रांची के अनमोल प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

समापन समारोह में अतुल भटनागर, कैप्टन अमिताभ, CA अनुज मेहेंदीरत्ता, चंद्रेयी मजूमदार और गुरमीत सिंह राव सहित टाटा स्टील, हॉकी ऐस फाउंडेशन एवं हॉकी झारखंड के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सब-जूनियर चैंपियनशिप के समापन के साथ ही NTHA अब 14 अगस्त तक नवल टाटा हॉकी झारखंड जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप (पुरुष) की मेजबानी कर रहा है।

इसमें 8 टीमें दो पूल में हिस्सा ले रही हैं

पूल A में NTHA, खूंटी, गुमला और जामताड़ा की टीमें हैं।

पूल B में सिमडेगा, रांची, हजारीबाग और पश्चिमी सिंहभूम की टीमें हैं।