3 turf wickets inaugurated at Ranchi: हेहल स्पोर्टिंग रांची का Annual General Meeting OTC मैदान रांची स्थित अपने क्लब परिसर में संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर अरुण उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। AGM की शुरुआत में हेहल स्पोर्टिंग के अपने संस्थापक सदस्यों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए दिवंगत हो चुके क्लब के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों की आत्मा की शान्ति हेतु 2 मिनट का मौन धारण किया।
बैठक में संस्था के सचिव कैलाश सिंह देव द्वारा विगत वर्षों सत्रों में हेहल स्पोर्टिंग की वार्षिक गतिविधियों, उपलब्धियों, कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। AGM में अपने दौर के शानदार लेफ्ट आर्म ऑफ स्पिनर रहे बिहार स्टेट क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और NCA BCCI में स्पिन कोच रहे केबीपी राव, निशिकांत मोहंती, डॉक्टर शेखर चौधरी और डॉ. अनंत सिन्हा बतौर अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. अरुण उरांव ने हेहल स्पोर्टिंग के पिछले 4 दशकों की संघर्षयात्रा पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने हेहल स्पोर्टिंग के मेंबर्स की खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि संस्था की निरंतर उपलब्धियां हेहल स्पोर्टिंग के तमाम सदस्यों के समर्पण भाव के कारण है।
3 टर्फ पिचों का उद्घाटन
आज 3 टर्फ पिचों के उद्घाटन के बाद क्रिकेट का लेवल अप हो जाएगा। हेहल क्रिकेट अकादमी में अभ्यासरत प्लेयर्स के लिए जल्द ही बोलिंग मशीन और अन्य डिजिटल माध्यम से भी ट्रेनिंग की शुरूआत की जाएगी। इस मौके पर मुख्य अतिथि केबीपी राव ने रिबन काट कर टर्फ विकेट्स का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर हेहल क्रिकेट अकादमी के चयनित उत्कृष्ट प्रतिभावान प्लेयर्स को भी पुरस्कृत किया गया। संस्था के सीनियर प्लेयर महिपाल शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

