रांची में पेंचक सिलाट एसोसिएशन ने की चादरपोशी, अमन-चैन की मांगी दुआ

Pencak Silat Association: झारखंड पेंचक सिलाट एसोसिएशन की ओर से रांची के डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा की मजार पर चादरपोशी की गई।

इस अवसर पर एसोसिएशन के चीफ टेक्निकल डायरेक्टर विजय कुमार लिम्बू भी मौजूद रहे।

चादरपोशी के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अन्य सदस्यों ने मजार पर श्रद्धा के साथ चादर चढ़ाई और देश एवं राज्य में अमन, शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।

इस मौके पर बड़ी संख्या में एसोसिएशन से जुड़े सदस्य एवं बच्चे मौजूद रहे।

विजय कुमार लिम्बू ने कहा कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारा समाज की मजबूती का आधार है।

खेल के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देना भी संस्था की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के भाग लेने वाले सदस्यों ने मिलकर समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।