नीतीश के इस्तीफे के बाद बिहार के नए सीएम बनेंगे सम्राट चौधरी, जेडीयू से बनेंगे 2 उपमुख्यमंत्री, पूरा खाका तय

Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट युग की शुरूआत होने जा रही है। 15 अप्रैल बुधवार को बिहार की राजनीति एक नई दिशा लेगी।

बिहार में पहली बार बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनेगी और इस सरकार के मुखिया होंगे सम्राट चौधरी।

जेडीयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाये जायेंगे। दो उपमुख्यमंत्री के रूप में विजय चौधरी और बिजेन्द्र यादव शपथ लेंगे।

गृह मंत्रालय सम्राट चौधरी के हाथ से खिसककर विजय चौधरी के पास जाने की उम्मीद है।

इसके अलावा स्वास्थ्य और वित्त मंत्रालय भी जेडीयू के पास रहेगा।

इससे पहले मंगलवार की दोपहर नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

इस्तीफा देते समय लोकभवन में सम्राट चौधरी और विजय चौधरी भी मौजूद थे।

नीतीश कुमार के इस्तीफा के बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में बिहार बीजेपी के विधायकों के अलावा कई पदाधिकारी और केन्द्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे।

बैठक के दौरान विजय कुमार सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया।

इसके बाद एक बार फिर सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया।

शिवराज सिंह चौहान ने सम्राट चौधरी के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि वे बिहार के अगले सीएम होंगे।

उपेन्द्र कुशवाहा ने सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि वो नीतीश कुमार के काम को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने का काम करेंगे।