फर्स्ट ऑल इंडिया इंडोर आर्चरी चैंपियनशिप में रांची के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, झारखंड राज्य का नाम किया रौशन

All India Indoor Archery Championship: गोवा में आयोजित फर्स्ट ऑल इंडिया इंडोर आर्चरी चैंपियनशिप 2026 के सीनियर लेवल इंडियन राउंड प्रतियोगिता में रांची के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है।

ये सभी खिलाड़ी रांची के कार्तिक उरांव आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर के हैं।

सेंटर से प्रतियोगिता में भाग लेने गए तीनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉप-8 में अपनी जगह बनाई।

खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से सेंटर परिवार एवं झारखंड खेल जगत में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता में खिलाड़ी पिंटू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रैंकिंग राउंड में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

इसके साथ ही उन्होंने इंडिविजुअल इवेंट में भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

यह उपलब्धि सीनियर लेवल इंडियन राउंड प्रतियोगिता में सेंटर एवं राज्य के लिए गौरव का विषय है।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर की मुख्य संरक्षिका पूनम खलखो, अध्यक्ष रंजीत तिर्की, सचिव ज्योति खलखो, रांची डिस्ट्रिक्ट आर्चरी एसोसिएशन के सचिव चंचल भट्टाचार्य, टीम मैनेजर रतन सोरेन, आदिवासी बाल विकास विद्यालय के प्रिंसिपल रोहित कुमार मिश्रा एवं डॉ. लक्ष्मण उरांव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।