रांची जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन, सैंकड़ों खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Athletics Competition: रांची जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में होटवार, रांची में एकदिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में सैकड़ों खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों एवं स्पर्धाओं में भाग लिया।

प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर, लॉन्ग जंप, जेवलिन थ्रो सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ी

U-18 बालक 100 मीटर

प्रथम— प्रिंस कुमार— 11.48 सेकंड

द्वितीय— रिशिल राज— 11.72 सेकंड

तृतीय— मयंक कुमार— 12.46 सेकंड

U-20 बालक 100 मीटर

प्रथम— के.आर. पल्लव— 11.38 सेकंड

द्वितीय— उवराज राजक— 11.64 सेकंड

तृतीय— अमन लकड़ा— 11.99 सेकंड

U-18 बालक 400 मीटर

प्रथम— शैलेश कच्छप— 56.53 सेकंड

द्वितीय— बसंत महतो— 1:02.40 मिनट

तृतीय— अंकित जायसवाल— 1:07.19 मिनट

U-18 बालक 1500 मीटर

प्रथम— चिरंजीत— 4:46.74 मिनट

द्वितीय— अंकित जायसवाल— 5:09.44 मिनट

तृतीय— हर्षित कुमार महतो— 5:46.78 मिनट

U-20 बालक 1500 मीटर

प्रथम— अमित कुमार महतो— 4:36.79 मिनट

द्वितीय— विकास कुमार यादव— 4:39.79 मिनट

तृतीय— रोहित प्रसाद— 4:40.16 मिनट

U-20 बालक 200 मीटर

प्रथम— साहिल मिश्रा— 23.28 सेकंड

द्वितीय— अंकित जायसवाल— 23.42 सेकंड

तृतीय— निशांत एक्का— 25.46 सेकंड

U-20 बालिका 200 मीटर

प्रथम— स्वीटी तिग्गा— 28.89 सेकंड

द्वितीय— कंचन सुप्रिया कुजूर— 32.35 सेकंड

तृतीय— भावना उपाध्याय— 35.20 सेकंड

U-18 बालक लॉन्ग जंप

प्रथम— मुशीर अहमद— 5.92 मीटर

द्वितीय— अंशु कुमार महतो— 4.82 मीटर

तृतीय— अमीर अहमद— 4.69 मीटर

U-18 बालिका लॉन्ग जंप

प्रथम— स्वीटी तिग्गा— 4.39 मीटर

द्वितीय— कंचन सुप्रिया कुजूर— 4.34 मीटर

तृतीय— रितु कुमारी— 3.70 मीटर

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सचिव प्रभाकर वर्मा, बिनोद कुमार, शिव रमण, अनिमा द्विवेदी, रीमा रानी तिर्की, रघुवेंद्र, के.के. ठाकुर एवं राम प्रसाद साव सहित आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर एस.के. पांडेय (सचिव, झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन), उमेश लोहरा (DSO), वार्ड पार्षद अजीत कच्छप एवं गिरीश मिश्रा (ITO) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रांची जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं चयनित विजेता खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रांची जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।