Ranchi DCA Premier League: रांची में धुर्वा क्रिकेट अकादमी की तरफ से आयोजित DCA प्रीमियर लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए।
जीडी साईं धुर्वा ने रेलवे यूथ को हराया
पहले मैच में रेलवे यूथ और जीडी साईं धुर्वा के बीच मुकाबला हुआ। इसमें रेलवे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। रेलवे टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए, जिसमें मानव कुमार ने 58 रनों की बेहतरीन पारी खेली। गेंदबाजी में साईं धुर्वा की ओर से प्रियांशु ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए साईं धुर्वा ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 163 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से अरमान ने 44 रन बनाए। रेलवे के लिए सत्यम तिवारी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए।
अरमान कुमार शर्मा को बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
रॉकमेंस की शानदार जीत
दूसरे मैच में रॉकमेंस और हटिया क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में हटिया क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
हालांकि ये फैसला गलत साबित हुआ और पूरी टीम 13.4 ओवर में ही महज 62 रनों पर सिमट गई। रॉकमेंस के आकाश सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2.4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट झटके।
जवाब में खेलने उतरी रॉकमेंस टीम ने सिर्फ 9.2 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 66 रन बनाया और आसानी से मैच में जीत हासिल कर ली। रॉकमेंस की ओर से श्रेयस ने 38 रनों की शानदार और अहम पारी खेली।
मैच में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले वर्नित शाहदेव को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा और दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला।
