Junior Karate Championship: स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तत्वावधान में 9वीं झारखंड स्टेट सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराटे चैंपियनशिप का शुभारंभ शनिवार को रांची के ताना भगत इंडोर स्टेडियम में हुआ।
चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य उप निदेशक, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ झारखंड राजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष हांशी मानस सिन्हा, सचिव सेंसाई हेजाज़ असदक एवं कोषाध्यक्ष सेंसाई उदय कुमार भी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में इस प्रकार के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हैं।
पहले दिन के विजेता खिलाड़ी
गोल्ड मेडल विजेताः कुमार उज्ज्वल, अमरजीत मुंडा, सूबी कुमारी, आर्यन प्रमाणिक, दिव्या श्रीवास्तव, स्वयं कुमार सिंह, महाबीर पत्रा, नैतिक वत्स, कहानी स्वर, युक्ता राज, अंकित कुमार यादव, संचित मुखर्जी, आर्या प्रगति, मांसी सिंह, अंकित विश्वकर्मा।
सिल्वर मेडल विजेता: देवाशीष गोप, आदित्य सिन्हा, भाविनी कुमारी, जॉनसन खोस, स्वप्न महतो, सत्यम कुमार, कथा स्वर, रिया राज, राज कुमार देव, वर्षा शर्मा, समृद्धि लक्ष्मी, अमन गोस्वामी।
ब्रॉन्ज मेडल विजेता: आरती भारद्वाज, सनी महली, आशीष उरांव, लोकांश साईं, रिया कुमारी, अश्विनी केरकेट्टा, जनार्दन गोप, एडविन टोपनो, दर्श सिन्हा, रक्षा रानी, सुरभि, आसिफ अली, आदित्य राज, अजय कुमार हंसदा।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में क्योशी नरेंद्र सिन्हा, शिहान शशि पांडेय एवं शिहान रंजीत मेहता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन सब-जूनियर वर्ग (7 से 13 वर्ष आयु वर्ग) की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जिसमे 400 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
