नव भारत ऑल इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए सिमडेगा की महिला हॉकी टीम बिलासपुर रवाना

m

All India Women’s Hockey Competition: 26 अप्रैल से 2 मई 2026 तक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 8वां नव भारत ऑल इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होना है।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हॉकी सिमडेगा की 20 सदस्यीय महिला हॉकी टीम बिलासपुर रवाना हुई।

जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, पैंक्रासियुस टोप्पो, कोच तारिणी कुमारी, फ्लैबियस तिर्की ने सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं देकर विदा किया।

सिमडेगा जिला टीम में शामिल खिलाड़ी

मनीषा एक्का, सोनाली तिर्की, शुशिला कुजूर, एस्थर होरो, सीता कुमारी, अनीशा कुल्लू, रीना कुल्लू, अनुप्रिया सोरेंग, शिवानी कुमारी, अमृता मिंज, बेरतीला केरकेट्टा, जमुना कुमारी, राजमुनि कुमारी, मनीषा मिंज, अनिमा कांडुलना, पुनीता मांझी, सानिया तिर्की और आरती कुमारी के साथ मैनेजर कुनूल भेंगरा और कोच रोहित बेसरा।