DAV आनंद स्वामी में क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Cluster level sports at DAV: रांची के DAV आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न हो गया।

इस प्रतियोगिता में क्लस्टर 9 के छह प्रमुख DAV स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान मुख्य रूप से तीन खेल विधाओं योग, शतरंज और रोप स्किपिंग के कड़े मुकाबले खेले गए।

इस आयोजन में मेजबान DAV आनंद स्वामी के अलावा DAV नीरजा सहाय, DAV गांधीनगर, DAV भरेच नगर, DAV खलारी और DAV पतरातू की टीमों ने पूरे खेल भावना के साथ शिरकत किया।

प्रतियोगिता में सफल स्कूलों की सूची

योगा में बालिका वर्ग के सभी वर्गों में DAV खलारी की टीम को स्वर्ण पदक, अग्रसेन DAV की टीम को रजत पदक और DAV आनंद स्वामी की टीम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

योगा में बालक वर्ग में आनंद स्वामी को स्वर्ण पदक, अग्रसेन DAV को रजत पदक, DAV नीरजा सहाय को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

शतरंज के बालिका वर्ग में DAV भरेचनगर को स्वर्ण पदक, नीरजा सहाय DAV को रजत पदक, DAV आनंद स्वामी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

शतरंज के बालक वर्ग में DAV गांधीनगर को स्वर्ण पदक, DAV भरेचनगर को रजत पदक, DAV नीरजा सहाय को कांस्य पदक।

रोप स्किपिंग में ओवरऑल चैंपियन DAV आनंद स्वामी रहा।

सभी स्वर्ण पदक विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में सभी विजयी प्रतिभागियों को DAV आनंद स्वामी की मुख्य अध्यापिका डॉ. रेशू चौधरी ने बहुत बधाई दी तथा आगे की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

उन्होंने कहा यह खेल प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अनुशासन और खेल भावना की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन में DAV आनंद स्वामी के खेल शिक्षक सुशील कुमार, पंकज कुमार और नेहा का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने पूरी मेहनत और लगन से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।