IPL RR Vs SRH Today: आज शाम पिंक सिटी जयपुर में शानदार मुकाबला होने की उम्मीद है।
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले इस मुकाबले में रनों की जमकर बारिश हो सकती है।
आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल, ट्रेविस हेड और ध्रुव जुरेल गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में माहिर हैं।
पैट कमिंस की हो सकती है वापसी
सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस टीम से जुड़ गये हैं और आज के मैच में खेल सकते हैं।
ऐसे में टीम की कप्तानी आज पैट कमिंस कर सकते हैं।
उनकी अनुपस्थिति में धाकड़ बल्लेबाज ईशान किशन टीम की कमान संभाल रहे थे।
ईशान की कप्तानी में टीम ने अच्छा खेल दिखाया है और अंक तालिका में टॉप 4 में बरकरार है।
पहले मुकाबले में SRH ने दी थी करारी शिकस्त
इस आईपीएल में 13 अप्रैल को दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हो चुकी है।
इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों हराया था।
उस मैच में कप्तान ईशान किशन ने 91 रनों की धुआंधार पारी खेली थी।
वहीं डेब्यू गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन के सामने राजस्थान के बल्लेबाज नतमस्तक हो गये थे।
9 रन पर ही राजस्थान के 5 महत्वपूर्ण बल्लेबाज पैवेलियन लौट गये थे।
हेड टू हेड मुकाबलों में दोनों टीमें
आईपीएल में अब तक राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 22 मुकाबले खेल जा चुके हैं।
इनमें हैदराबाद ने 13 मैच जबकि राजस्थान ने 9 मैच में बाजी मारी है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
सनराइजर्स हैदराबाद– ईशान किशन, पैट कमिंस (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन।
राजस्थान रॉयल्स- रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और ब्रिजेश शर्मा।
