बेंगलुरू और गुजरात के बीच भिड़ंत आज, कागिसो रबाडा और राशिद खान के सामने बेंगलुरू के बल्लेबाजों की होगी परीक्षा

IPL RCB Vs GT Today: आईपीएल में आज शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होना है।

दोनों टीमें ये मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का प्रयास करेगी।

बेंगलुरू टॉप 2 में पहुंचने के लिए आज का मैच जीतने में जोर लगा देगी।

आईपीएल सीजन 19 में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 6 मैच खेले हैं। 4 में जीत और 2 में हार के साथ बेंगलुरू इस समय अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है।

वहीं गुजरात टाइटंस ने अब तक खेले गये 6 मैचों में 3 में हारी है जबकि 3 में जीत दर्ज की है। अंक तालिका में गुजरात की टीम इस समय छठे पोजिशन पर है।

बेंगलुरू के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू हार चुकी है।

हेड टू हेड में दोनों टीमें

आईपीएल में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच 6 मुकाबले खेले गये हैं।

इनमें दोनों टीमों की जीत का रिकॉर्ड 3-3 की बराबरी पर है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की निर्भरता

बेंगलुरू की टीम की नज़रें विराट कोहली और फिल सॉल्ट की सलामी जोड़ी पर रहेगी।

उनके अलावा रजत पाटीदार और टिम डेविड आक्रामक शॉट्स लगा रहे हैं। उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल और शेफर्ड अब तक अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं। उनसे आज फॉर्म में लौटने की उम्मीद होगी।

गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या बेहतर लय में हैं।

जोश हेजलवुड अब तक अपना बेस्ट नहीं दे पाये हैं।

उम्मीद होगी कि आज के मैच में वो बेहतर खेल दिखा पायें।

गुजरात टाइटंस की निर्भरता

इस बार गुजरात टाइटंस की टीम अपने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन से परेशान है।

मुंबई के खिलाफ पूरी टीम महज 100 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी थी।

हालांकि कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर अब तक बेहतर खेल दिखा रहे हैं।

लेकिन दूसरे सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन, राहुल तेवतिया और ग्लेन फिलिप्स ने अब तक निराश किया है।

हालांकि गुजरात के गेंदबाजों ने अब तक बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है। कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

संभावना है कि आज प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकता है।

ऑल राउंडर जेसन होल्डर को खिलाकर टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभाग को मजबूत करना चाहेगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंसः साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, साईं किशोर और कुमार कुशाग्र।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरूः फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार और सुयश शर्मा।