सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया, ये रहा समीकरण

BCCI

T-20 Mens WC Cricket: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया (Team India) की मुश्किलें काफी बढ़ गयी हैं। भले ही सुपर-8 का मुकाबला Knock out मुकाबला नहीं है, लेकिन यहां खेला जाने वाला हर मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि पहला मुकाबला हारते ही टीम इंडिया की परेशानी थोड़ी बढ़ गयी है।

वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे कमज़ोर नहीं

टीम इंडिया को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेलना है। वेस्टइंडीज ने अपने पिछले मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी के क्षेत्र में कैरेबियन खिलाड़ी ज़बरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं।

जिम्बाब्वे भले ही सुपर-8 का अपना पहला मुकाबला हार चुकी है, लेकिन उसे कमज़ोर समझना बड़ी भूल होगी। लीग मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराकर जिम्बाब्वे ने बाहर का रास्ता दिखाया था। जबकि श्रीलंका जैसी मजबूत टीम को भी हार का माला पहना चुकी है।

सूर्यकुमार की टीम के लिए हर मैच अब करो या मरो वाला है। साथ ही सेमीफाइनल की राह तय करने के लिए अब सिर्फ जीत ही काफी नहीं है। बल्कि रन रेट में काफी सुधार करने की भी ज़रूरत होगी। साथ ही दूसरे टीमों के बीच होने वाले मुकाबले पर भी बहुत कुछ निर्भर होगा।

नेट रन रेट में तीसरे नंबर पर भारत

सुपर-8 के दूसरे मुकाबले में भारत का मुकाबला जिम्बाब्वे से है। इस मुकाबले में भारत को बड़ी जीत दर्ज करनी होगी ताकि रन रेट बेहतर हो सके। दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद भारत का नेट रन रेट -3.800 हो गया है। दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट +3.800 है, जबकि 107 रनों की बेहद बड़ी जीत दर्ज करने के बाद वेस्टइंडीज का रन रेट +5.350 हो गया है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ रणनीति

ज़रूरी होगा कि भारत जिम्बाब्वे को कम से कम 100 रनों के अंतर से हराये। या अगर जिम्बाब्वे पहले बल्लेबाजी करता है तो कम से कम ओवरों में भारत जीत हासिल करे। अगर जिम्बाब्वे ने 150+ का स्कोर किया तो भारत को 12 ओवर से पहले मैच जीतना होगा।

किस्मत का भी सहारा चाहिये

अब नेट रन रेट के अलावा भारत को किस्मत के सहारे भी रहना होगा। अगर जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को खिलाफ भारत को जीत मिलती है तो भारत के 4 अंक हो जायेंगा। अब वेस्टइंडीज के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार की दुआ करनी होगी, इससे भारत और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जायेंगे।

अगर सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की वेस्टइंडीज से हार होती है, तो भारत को जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत की ज़रूरत होगी। उसके बाद भारत को वेस्टइंडीज को भी हराना होगा वो भी बड़े अंतर के साथ।

अगर जिम्बाब्वे को दक्षिण अफ्रीका हरा देती है तो भारत और वेस्टइंडीज के बीच नेट रन रेट के आधार पर फैसला होगा। लेकिन अगर जिम्बाब्वे ने बड़ा उलट-फेर करते हुए दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया।

ऐसी स्थिति में दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और भारत के बीच बेहतर नेट रन रेट वाली शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जायेंगी।