टीम इंडिया की कौन सी मुश्किलें हैं सेमीफाइनल की राह में, जानिये

World cup 2026

ICC Mens T-20: वर्ल्ड कप (World Cup) के Super-8 में टीम इंडिया (Team India) ने अविजित रहते हुए जगह बना ली है। लेकिन क्या सुपर-8 की राह भारत के आसान है। दरअसल सुपर-8 में ग्रुप-1 में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका (India Vs South Africa), वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के साथ होना है।

जानते हैं सुपर-8 मुकाबलों में किस टीम का पलड़ा है भारी।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

22 फरवरी को टीम इंडिया (Team India) की भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा। दक्षिण अफ्रीका ने लीग मैचों में अपने सभी 4 मुकाबले जीते हैं, वहीं टीम इंडिया भी सभी चार मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुकी है।

अहमदाबाद का नरेन्द्र मोदी स्टेडियम

नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में अब तक T-20 के 14 मैच हो चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 9 बार जीत चुकी है जबकि पहले गेंदबाजी करने वाली टीम 5 बार जीत दर्ज की है।

भारत बनाम जिम्बाब्वे

26 फरवरी को टीम इंडिया की भिड़ंत जिम्बाब्वे से होगी। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जायेगा। जिम्बाब्वे की टीम को कमज़ोर आंकना बड़ी भूल हो सकती है।

यही भूल ऑस्ट्रेलिया ने की और लीग मैचों के दौरान जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को पटखनी देकर कप की रेस से ही बाहर कर दिया।

चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम

यहां का विकेट स्पिन गेंदबाजों का मददगार साबित हुआ है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा यहां हमेशा भारी रहा है। दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाजों को खेलना बल्लेबाजों के लिए हमेशा सिरदर्द रहा है।

भारत बनाम वेस्टइंडीज

1 मार्च को टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डेन (Eden Garden) में दोनों के बीच भिड़ंत होगी। टीम इंडिया की तरह ही वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग में अपने चारों मैच जीते।

टीम इंडिया के गेंदबाजों की असली परीक्षा वेस्टइंडीज के कहर बरपाते बल्लेबाजों के सामने होगी।

कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डेन

यहां का विकेट बल्लेबाजी के लिए अनुकूल माना जाता है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है यहां स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलनी शुरू हो जाती है। वैसे टीम इंडिया का पलड़ा यहां विपक्षी टीमों पर हमेशा से भारी रहा है।

दूसरे ग्रुप के सुपर-8 में इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें हैं। सेमीफाइनल की राह सुपर-8 से ही तय होनी है, ऐसे में न सिर्फ मैच जीतने बल्कि रन रेट का ख्याल भी रखना होगा।

क्योंकि दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। 4 और 5 मार्च को सेमीफाइनल और 8 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जायेगा।