DCA Premier League: रांची में धुर्वा क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित DCA प्रीमियर लीग के दूसरे सेमीफाइनल में शुक्रवार को GGCA और द अचीवर्स के बीच मुकाबला खेला गया।
टॉस जीतकर GGCA ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए GGCA की टीम 19.5 ओवर में 102 रन पर ऑल आउट हो गई।
टीम की ओर से आयुष ने 25 रनों का योगदान दिया।
गेंदबाजी में सक्षम सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए द अचीवर्स ने शानदार बल्लेबाजी का नज़ारा पेश किया।
द अचीवर्स की टीम ने 13.2 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 106 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
टीम की ओर से यश राज ने 54 रन और उत्सव ने 30 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
सक्षम सिंह को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रेलवे यूथ फाइनल में मौजूद
इससे पहले गुरूवार को हुए पहले सेमीफाइनल में रेलवे यूथ ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनायी।
पहले सेमीफाइनल मुकाबले में रॉकमेंस क्रिकेट अकादमी और रेलवे यूथ के बीच रोमांचक मैच खेला गया।
टॉस जीतकर रॉकमेंस क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे यूथ ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
टीम की ओर से अभिज्ञान सिंह ने शानदार 137 रनों की पारी खेली, जबकि अंश मोर्या ने 45 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉकमेंस क्रिकेट अकादमी 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी।
टीम की ओर से आकाश सिंह ने 52 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में सूर्य ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
अभिज्ञान सिंह को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
DCA प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला रेलवे यूथ और द अचीवर्स के बीच 12 अप्रैल रविवार को सुबह 8 बजे से खेला जाएगा।
