DCA Premier League: रांची में धुर्वा क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित DCA प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में रेलवे यूथ और द अचीवर्स के बीच भिड़ंत हुई।
टॉस जीतकर द अचीवर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए द अचीवर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए।
टीम की ओर से उत्सव ने 32 रनों की पारी खेली, जबकि रेलवे की ओर से सत्यम ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रेलवे यूथ की टीम 16.5 ओवर में 94 रन पर ऑल आउट हो गई।
रेलवे की तरफ से अंश ने 33 रनों का योगदान दिया।
द अचीवर्स की तरफ से गेंदबाजी में यश राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3.5 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 4 विकेट झटके।
यश राज को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए द अचीवर्स के आदित्य प्रसाद को मैन ऑफ द टूर्नामेंट, द अचीवर्स के अभिज्ञान सिंह को बेस्ट बल्लेबाज, GGCA अकादमी के देव सिंह को बेस्ट गेंदबाज और रेलवे यूथ के सौरव कुमार को बेस्ट फील्डर चुना गया।
