प्रेमी को घर बुलाया, आंखों पर पट्टी बांधी, हाथ-पैर बांधा और जिंदा जला दिया, दो प्यार करने वालों की खौफनाक कहानी

Horrific Crime: वो एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। एक साल से रिलेशनशिप में थे और जल्द ही शादी करने वाले थे।

लेकिन शादी करना एक सपना ही रह गया। एक शक ने प्रेमिका के मन में ऐसा घर बनाया कि उसने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।

ये कहानी है बेंगलुरू में मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर के एक स्टोर में साथ काम करने वाले किरण और प्रेरणा की।

दरअसल प्रेमिका प्रेरणा को ऐसा लगने लगा कि उसका प्रेमी किरण उसे नज़रअंदाज कर रहा है।

1 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी के लिए कई बार प्रेरणा ने कहा, लेकिन उसके मुताबिक किरण इस बात को टाल रहा था।

प्रेमिका का खौफनाक प्लान

प्रेमिका प्रेरणा ने एक खौफनाक प्लान बनाते हुए  अपने प्रेमी किरण को सरप्राइज देने के बहाने अपने घर बुलाया। कहा कि वो विदेशी स्टाइल में प्रपोज करना चाहती है।

किरण इस बुलावे पर अपनी प्रेमिका प्रेरणा के घर पहुंच गया।

प्रेरणा ने किरण के आंखों पर पट्टी बांधी और उसके हाथों में हथकड़ी लगा दी। जब किरण ने इसके लिए मना किया तो विदेशी फिल्मी स्टाइल में प्रपोज करने की बात कहकर प्रेरणा ने उसे चुप करा दिया। इसके बाद उसके पैर बांधे और बेड पर सुला दिया।

आंखों पर पट्टी लगाये और कुर्सी से बंधे किरण को पता नहीं था अगले ही पल क्या होने वाला है।

इसके बाद प्रेरणा ने मोबाइल फोन में वीडियो रिकॉर्डिंग स्टार्ट की और अगले ही पल किरण के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

 

जब पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता देखा तो नज़दीक गये। वहां पर किरण की चीखें सुनाई दी तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस को मृतक की लाश बेड पर पड़ी मिली। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने वो मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है जिसमें उसने इस घटना को अंजाम देने का वीडियो बनाया था।