वैभव के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स के नवाब नतमस्तक, 7 विकेट से जीता राजस्थान रॉयल्स, प्लेऑफ में बना नया समीकरण

IPL LSG Vs RR Match: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

जयपुर में राजस्थान ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से रौंद डाला।

अंक तालिका में राजस्थान चौथे स्थान पर पहुंच गयी है।

मिचेल मार्श-जोश इंग्लिस की तूफानी बल्लेबाजी

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 220 रन बनाये।

मिचेल मार्श ने जोस इंग्लिस के साथ पहले विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की।

इंग्लिस ने 29 गेंदों पर 60 रन बनाये।

इसके बाद निकोलस पूरन और ऋषभ पंत ने विकेट पर वक्त ज़रूर बिताया लेकिन करो या मरो के इस मुकाबले के लिहाज के बेहद खराब बल्लेबाजी की।

पूरन ने 11 गेंदों पर 16 और पंत ने 23 गेंदों पर 35 रन बनाये।

एक छोर से मार्श गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते रहे।

हालांकि मार्श अपने शतक से चूक गये और 96 रन पर रन आउट होकर पैवेलियन लौटे।

राजस्थान की ओर से यश राज ने 2 विकेट लिये जबकि जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट लिया।

वैभव के तूफान में उड़े नवाब

221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 19.1 ओवर में ही 225 रन बनाकर मैच 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।

जीत के हीरो रहे बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी।

वैभव और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 75 रनों की साझेदारी की।

यशस्वी के आउट होने के बाद वैभव ने ध्रुव जुरेल के साथ महज 45 गेंदों पर 105 रनों की साझेदारी की।

वैभव सूर्यवंशी अपने शतक से चूक गये।

उन्होंने 38 गेंदों पर 10 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 93 रनों की पारी खेली।

वैभव के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

ध्रुव जुरेल और डोनोवन फरेरा अपनी टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे।

लखनऊ की ओर से मोहसिन खान और आकाश सिंह ने 1-1 विकेट लिये।

अंक तालिका का हाल

लखनऊ पर जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गयी है।

राजस्थान का अगला मैच मुंबई इंडियंस के साथ है।

अगर यह मुकाबला राजस्थान ने जीता तो उसका प्लेऑफ का टिकट पक्का हो जायेगा।

वरना अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा।

मैच का संक्षिप्त स्कोर कार्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स बल्लेबाजी

मिचेल मार्श- 96 (57) {5*4, 11*6}

जोस इंग्लिस- 60 (29) {7*4, 3*6}

ऋषभ पंत- 35 (23) {2*4, 2*6}

राजस्थान रॉयल्स गेंदबाजी

यश पुंजा- 2/35 (4)

जोफ्रा आर्चर- 1/39 (4)

राजस्थान रॉयल्स बल्लेबाजी

वैभव सूर्यवंशी- 93 (38) {7*4, 10*6}

ध्रुव जुरेल- 53* (38) {3*4, 3*6}

यशस्वी जायसवाल- 43 (23) {8*4, 1*6}

लखनऊ सुपर जायंट्स गेंदबाजी

मोहसिन खान- 1/31 (4)

आकाश सिंह- 1/54 (3)