वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय बने

Photo- BCCI

Vaibhav Suryavanshi made history: बिहार के लाल और क्रिकेट के बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है।

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।

वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भारत के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गये हैं।

वैभव ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की तरफ से डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गये हैं।

उन्होंने यह कमाल महज 15 साल और 99 दिनों में कर दिखाया।

मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मुकाबले से वैभव ने डेब्यू किया।

मैच शुरू होने से पहले टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू कैप सौंपी।

इसी के साथ वैभव ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

सचिन ने 16 वर्ष 205 दिन में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था जबकि महिलाओं में शेफाली वर्मा ने 15 साल 239 दिन में डेब्यू किया था।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ

टॉस के समय टीम में बदलाव की ज़िक्र करते हुए भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि आज मैच में वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे। श्रेयस ने कहा कि वैभव पूरी तरह टीम में जगह पाने के हकदार हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो बिल्कुल भी नहीं दबाव नहीं लेते।

डेब्यू मैच में नहीं चला वैभव का बल्ला

अपने डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला।

हालांकि अभिषेक शर्मा के साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की।

वैभव ने अपनी डेब्यू पारी में 10 गेंदों का सामना कर 14 रन बनाये।

इस दौरान उन्होंने 2 छक्के भी लगाये।

आईपीएल में डेब्यू कराने वाले कप्तान को रिप्लेस कर वैभव ने इंटरनेशनल डेब्यू किया

युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू हो गया है।

संजू सैमसन को ड्रॉप करने के बाद वैभव को टीम में जगह मिली।

वैभव सूर्यवंशी को दुनिया ने पहली बार संजू सैमसन की कप्तानी में खेलते हुए देखा था।

आईपीएल में वैभव ने संजू सैमसन की कप्तानी में ही डेब्यू किया था।

यह महज़ एक संयोग है कि संजू सैमसन को ड्रॉप करने के बाद उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिला।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में जमकर धमाल मचाया था।

दुनिया के सभी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों की जमकर पिटायी करते हुए उन्होंने 16 मुकाबलों में 776 रन बनाये थे।