जब क्रिकेट के मैदान में पहुंचा एंबुलेंस, हर कोई रह गया हैरान, जानिये फिर क्या हुआ

Ambulance arrived at the cricket ground: ज़रा सोचिये, दो टीमें जिसमें दुनिया भर के कई बेस्ट खिलाड़ी हैं, वो मैदान पर जोर आजमाईश कर रही हैं।

अचानक मैदान पर सायरन देती एंबुलेंस घुस आती है। सब हैरान हो जाते हैं।

थोड़ी ही देर में एंबुलेंस मैदान से बाहर चली जाती है।

ये वाकया हुआ दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबले के दौरान।

दरअसल इस मैच में जब पंजाब किंग्स बल्लेबाजी कर रही थी उसी समय पारी के तीसरे ओवर में एक घटना घटी।

सली बल्लेबाज प्रियांश आर्या का कैच पकड़ने के दौरान दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी गंभीर रूप से घायल हो गये।

कैच की कोशिश के दौरान वे पीछे की ओर गिरे और उनका सिर ज़मीन से बहुत तेजी से टकरा गया।

इसके बाद वे कुछ देर मैदान में ही गिरे रहे। आनन-फानन में दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम मैदान में पहुंची।

लेकिन मैदान में प्राथमिक उपचार के बाद भी लुंगी एनगिडी की हालत ठीक नहीं हुई।

इसके बाद देखते-देखते मैदान पर सायरन बजाते एंबुलेंस घुसी। उस एंबुलेंस से लुंगी एनगिडी को अस्पताल ले जाया गया।

ग्रीन कॉरिडोर बना 11 मिनट में अस्पताल पहुंचे

घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गयी। दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक एसीपी संजय सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क कर हालात की जानकारी दी और ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्देश दिया।

इसके बाद भारी ट्रैफिक के बावजूद 11 मिनट में एंबुलेंस लुंगी एनगिडी को लेकर अस्पताल पहुंच गयी।

अस्पताल में एनगिडी का इलाज हुआ जहां कुछ देर उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया।

टीम रिपोर्ट के मुताबिक एनगिडी की हालत में काफी सुधार है।

दिल्ली के अहम गेंदबाज हैं एनगिडी

दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज लुंगी एनगिडी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं।

इस सीजन में 7 मैचों में उन्होंने 8.20 की इकोनॉमी से 7 विकेट लिये हैं।