टी-20 विश्व कप के लिए महिला टीम घोषित, दो अनकैप्ड खिलाडियों को मिला मौका, 12 जून से इंग्लैंड में होना है आयोजन

Indian Women’s Cricket team: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ष 2025 में वन-डे विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था। अब महिला क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप का खिताब जीतने के लिए तैयार है।

शनिवार को चयन समिति ने टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी।

टीम की बागडोर विश्व चैंपियन कप्तान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गयी है..

जबकि सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना उपकप्तान हैं।

2 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल

इस बार 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी भारत की तरफ से खेलने का मौका मिला है।

टी-20 स्कॉवड में नंदिनी शर्मा और यास्तिका भाटिया को शामिल किया गया है।

मध्यम गति की गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने महिला प्रीमियर लीग में जबरदस्त गेंदबाजी की थई।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 10 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किये थे।

वहीं यास्तिका भाटिया विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

भारतीय टी-20 टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़, राधा यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, अनुष्का शर्मा और दीप्ति शर्मा।

टी-20 विश्व कप 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित किया जायेगा।

विश्व कप से पहले इंग्लैंड में भारतीय टीम टी-20 सीरीज भी खेलेगी।

विश्व कप में ग्रुप की स्थिति

कुल 12 टीमें टी-20 विश्व कप में हिस्सा ले रही हैं। 6-6 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है।

ग्रुप 1 में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड है।

ग्रुप 2 में न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और श्रीलंका है।

भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला होगा।

14 जून को एजबेस्टन में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर सभी की नज़रें होंगी।

टी-20 में ग्रुप स्टेज पर भारत के मैच

14 जून- भारत बनाम पाकिस्तान

17 जून- भारत बनाम नीदरलैंड

21 जून- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

25 जून- भारत बनाम बांग्लादेश

28 जून- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया