Bomb used in World War II is still active: दुनिया ने दो विश्व युद्ध झेला है। दूसरा विश्व युद्ध सितंबर 1945 में ही समाप्त हो गया था। इस युद्ध में जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम से हमला किया गया था।
लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आज भी इस युद्ध में इस्तेमाल किये गये बम ज़िंदा हैं। ये ऐसे बम हैं जो आज भी तबाही मचा सकते हैं।
दरअसल झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में खुदाई के दौरान एक सिलेंडरनुमा चीज़ मिली। यहां सुवर्णरेखा नदी के किनारे बालू की खुदाई चल रही थी।
पहले तो लोगों ने इसे लोहे का कबाड़ समझा। कुछ युवा इसकी तस्वीर लेने और रील भी बनाने लगे। लेकिन जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो लोगों को होश उड़ गये।
दरअसल यह बम द्वितीय विश्व युद्ध के समय में इस्तेमाल किया गया था। किसी वजह से बम यहां गिरा होगा और नदी के पास मिट्टी के नीचे दबा रहा। करीब 81 साल बाद यह बम खुदाई के दौरान निकल आया।

बम आज भी है सक्रिय
ये बम बेहद घातक है और एक्टिव भी है, लापरवाही करने पर कभी भी फट सकता है। इसके फटने से करीब 1 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में तबाही मच सकती है।
बम की सूचना पर पुलिस ने तुरंत बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्कवॉड टीम को बुलाया। लेकिन ये टीम भी बम डिफ्यूज करने में सफल नहीं हुई। अब झारखंड पुलिस ने बम को डिफ्यूज करने के लिए सेना की मदद मांगी है।
पुलिस ने पूरा इलाका सील कर दिया है और किसी को भी बम के पास जाने की इजाजत नहीं है। वहीं यहां से सटे हुए इलाकों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।
संभावना जतायी जा रही है कि ये बम अमेरिका का हो सकता है। बम पर AN-M64 500 lb American unexploded लिखा हुआ है। जो अमेरिकी बम होने की तस्दीक कर रहा है। बम का वजन करीब 227 किलो है।
