फीफा वर्ल्ड कप में कनाडा की पहली जीत, कतर को 6-0 से हराया, स्विटजरलैंड ने बोस्निया को हराया, मैक्सिको ने कोरिया को दी पटखनी

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप में कनाडा ने कतर को एकतरफा मुकाबले में शानदार तरीके से हरा दिया।

6-0 से जीत दर्ज करने वाली कनाडा की टीम की तरफ से जोनाथन डेविड ने हैट्रिक लगाते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

कनाडा की टीम शुरू से ही कतर पर हावी रही।

16वें मिनट में काइल लैरिन, 29वें और 48वें मिनट में जोनाथन डेविड, 64वें मिनट में नाथन सालिबा और 92वें मिनट में जोनाथन डेविड ने गोल दागा।

वहीं 75वें मिनट में कतर के मोहम्मद मनाई ने आत्मघाती गोल दागकर हार का अंतर बड़ा कर दिया।

इस मैच में कनाडा के प्रमुख खिलाड़ी इस्माइल कोने को चोटिल होना टीम के बड़ा झटका रहा।

वहीं कतर के दो खिलाड़ियों को रेड कार्ड मिलने की वजह से 9 खिलाड़ियों के साथ ही कतर ने 49 मिनट तक खेला।

जोनाथन डेविड वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वाले कनाडा के पहले खिलाड़ी बने।

स्विटजरलैंड की बोस्निया पर धमाकेदार जीत

ग्रुप-बी में स्विटजरलैंड ने बोस्निया को 4-1 से हराकर अपनी स्थिति मजबूत की।

बोस्निया के तारिक मुहरेमोविच को रेड कार्ड की वजह से टीम का आखिरी क्षणों में 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा।

स्विटजरलैंड की तरफ से जोहान मंजाम्बी ने डबल गोल दागे।

मंजाम्बी सबस्टीच्यूट खिलाड़ी के तौर पर 71वें मिनट में मैदान पर आये और 74वें मिनट में ही गोल दागकर 1-0 की शानदार बढ़त दिलायी।

84वें मिनट में रुबिन वर्गास ने गोल दागकर बढ़त को 2-0 कर दिया।

90वें मिनट में मंजाम्बी ने अपना दूसरा और इंजरी टाइम में ग्रेनिट झाका ने गोल दागकर बढ़त 4-0 कर दी।

खेल के आखिरी मौके पर बोस्निया के एरमिन माहमिक ने गोल दागकर हार का अंतर कम किया।

ग्रुप-बी में कतर को हराने के बाद कनाडा टॉप पर है।

वहीं कनाडा का अगला मुकाबला स्विटरलैंड के साथ होना है।

स्विटजरलैंड और कतर के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा था।

रोमांचक मुकाबले में मैक्सिको ने साउथ कोरिया को हराया

मैक्सिको ने फीफा वर्ल्ड कप के नाकआउट राउंड में जगह बना ली है।

प्रतियोगिता के टॉप 32 में पहुंचने वाली पहली टीम मैक्सिको बन गयी है।

मैक्सिको और साउथ कोरिया के बीच मुकाबला रोमांचक रहा।

पहले हाफ तक दोनों टीमों ने गोल करने में सफलता नहीं पायी।

दूसरे हाफ की शुरूआत में ही मैक्सिको की तरफ से लुइस रोमो ने गोल दागकर 1-0 की बढ़त बना ली।

यह गोल निर्णायक साबित हुआ और मैक्सिको ने 1-0 से जीत दर्ज कर ली।

मैक्सिको का अगला मुकाबला अब नॉक आउट राउंड में होगा।