Olympic Champion Neeraj Chopra: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पूरी तरह फिट हैं और दोहा डायमंड लीग में अपना दम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
पीठ में चोट लगने की वजह से बीते 10 महीनों से नीरज चोपड़ा मैदान से बाहर थे।
दोहा डायमंड लीग 2026 में उनका मुकाबला आज होना है।
मुकाबले से पहले नीरज चोपड़ा ने पत्रकार वार्ता में खुलकर बातचीत की।
नीरज चोपड़ा ने कहा कि वे अच्छा और फिट महसूस कर रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेंगे।
भारतीय खिलाड़ी का मुकाबला श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी पथिरागे से हैं।
पथिरागे इस समय बेहतरीन फॉर्म के साथ ही सत्र में टॉप पर हैं।
वह 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले चौथे एशियाई खिलाड़ी हैं।
उन्होंने रोम में अपने प्रदर्शन से चीनी ताइपे के चाओत्सुन चेंग (91.36 मीटर) और नीरज चोपड़ा (90.23 मीटर) को पीछे छोड़ दिया था।
आज आमने-सामने नीरज और पथिरागे
अब तक नीरज चोपड़ा और पथिरागे दो बार आमने-सामने हो चुके हैं।
इनमें एक-एक मुकाबले में दोनों ने बाजी मारी है।
बीते वर्ष टोक्यो विश्व चैंपियनशिप में चोपड़ा 8वें और पथिरागे 7वें स्थान पर रहे थे।
वहीं पिछले साल जुलाई में बेंगलुरू में आयोजित एनसी क्लासिक हुआ था।
इसमें नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जबकि पथिरागे ने कांस्य पदक जीता था।
