कप्तान श्रेयस अय्यर को पहली जीत का इंतज़ार, आज जिम्बाब्वे के साथ पहले टी-20 में 2 खिलाड़ियों का डेब्यू पक्का

India vs Zimbabwe T20 Series 2026: आयरलैंड और इंग्लैंड में करारी क्लीन स्वीप का दंश झेलने वाली टीम इंडिया की परीक्षा अब जिम्बाब्वे के सामने है।

टी-20 सीरीज का पहला मैच आज शाम 4.30 बजे से खेला जायेगा।

कप्तान श्रेयस को पहली जीत का इंतज़ार

कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ ही ये मैच कई खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम होगा।

श्रेयस को कप्तानी मिलने के बाद भारत ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ 2 टी-20 सीरीज खेला।

दोनों सीरीज में भारत कोई भी मैच नहीं जीत पाया और क्लीन स्वीप का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हुआ।

ऐसे में श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में पहली जीत दर्ज करना चाहेंगे।

नये कोच वीवीएस लक्ष्मण के साथ नई शुरूआत

जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण हैं।

लक्ष्मण की कोचिंग और उनका तरीका भारत के नियमित हेड कोच गौतम गंभीर से बिल्कुल अलग है।

ऐसे में टीम पिछली हार को भुलाकर इस दौरे को एक नयी शुरूआत के रूप में भी देख रही है।

वैभव के तूफान का आना बाकी है…

इंग्लैंड दौरे पर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू ज़रूर कर लिया लेकिन वो 3 मैचों में पूरी तरह फ्लॉप रहे।

लेकिन आज जिस मैदान पर मुकाबला खेला जाना है, वह मैदान वैभव को बहुत भाता है।

हरारे के स्पोर्ट्स क्लब के इसी मैदान पर अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला गया था।

इस मुकाबले में वैभव ने 80 गेंदों पर 175 रनों की पारी खेली थी।

ऐसे में वो चाहेंगे कि इस मैदान पर एक और तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करें।

हेड टू हेड मुकाबलों में दोनों टीमें

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 14 टी-20 मुकाबले खेल गये हैं।

इनमें भारत को 11 मैचों में जीत मिली है जबकि 3 मैचों में जिम्बाब्वे ने भारत को हराया है।

अभिषेक, ईशान, शिवम और तिलक से होंगी उम्मीदें

आयरलैंड और इंग्लैंड में खराब प्रदर्शन के बाद अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे पर बेहतर खेल का दबाव होगा।

तिलक वर्मा टीम के उपकप्तान भी हैं और अब तक बेहतर खेल नहीं दिखा पाये हैं।

ईशान किशन इस साल के टॉप स्कोर करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।

2 खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय टी-20 में डेब्यू तय

वनडे में डेब्यू कर चुके तेज गेंदबाज हर्ष दुबे एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं।

वे फिलहाल इस दौरे पर टीम में एकमात्र स्पिन गेंदबाजी के साथ ऑलराउंडर हैं।

ऐसे में उनका डेब्यू तय माना जा रहा है।

आईपीएल में तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने सभी को चौंकाया था।

150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

ऐसे में उनका खेलना भी तय माना जा रहा है।

इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह भी अपने डेब्यू के इंतज़ार में हैं लेकिन उनका खेलना इस बात पर निर्भर करता है कि अभिषेक-वैभव की जोड़ी कैसा प्रदर्शन कर पाती है।

वहीं ईशान किशन के प्रदर्शन पर भी प्रभसिमरन का डेब्यू निर्भर रहेगा।