रांची में 277 कराटेकाओं ने पास किया बेल्ट ग्रेडेशन, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Vedtimes.com | खेल डेस्क

Karatekas passed the belt gradation: शोतोकान कराटे-डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रांची स्थित श्री अरविंदो सोसाइटी कराटे सेंटर में एक दिवसीय विशेष कराटे प्रशिक्षण सह बेल्ट ग्रेडेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर में विभिन्न आयु वर्गों के कराटेकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

विशेष प्रशिक्षण शिविर का नेतृत्व फेडरेशन के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं मुख्य टेक्निकल डायरेक्टर हंसी मानस सिन्हा ने किया।

उन्होंने व्हाइट बेल्ट से लेकर ब्राउन बेल्ट तक के कराटेकाओं के प्रदर्शन का परीक्षण किया और उनके कौशल के आधार पर बेल्ट ग्रेडेशन किया।

277 कराटे खिलाड़ियों का ग्रेडेशन

शिविर के दौरान कुल 277 कराटेकाओं को ग्रेडेशन में उत्तीर्ण घोषित किया गया।

सफल प्रतिभागियों को औपचारिक रूप से उनके स्तर के अनुरूप बेल्ट प्रदान किए गए।

इस दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चुनिंदा कराटेकाओं को श्री अरविंदो सोसाइटी हेसल ब्रांच के सचिव रमेश भाई ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

सम्मान पाने वाले खिलाड़ियों में अभया श्रेष्ठ, आदित्या राज, अस्तुति कुमारी, अविषा चौधरी, श्लोक कुमार राऊथ, श्रृष्ठी कुमारी, सुषमा कुमारी, डॉल्सी प्रिया, अव्यान मिश्रा, इशिता चन्द्रा, राधे राम, अपूर्व वर्मा, पलक गोयंका, श्रेया, महिमा कुमारी, राजेश कुमार, श्रद्धा सोनी, भव्या राज, कनक सिंह, हर्ष कुमार, दीपिका महतो, आशिवि कपूर, अभिनव सिंह, श्रेया चौधरी, आरोही शर्मा, ब्रिजय राज, दीप लक्ष्मी प्रजापती, श्रेया डे और आर्यन कुमार लोहरा शामिल रहे।

बेल्ट ग्रेडेशन और प्रशिक्षण शिविर के सफल संचालन में शिहान रीतेश कुमार बॉबी, सेंशी संजय कुमार, शिहान संजय मिश्रा, शिहान राज किशोर, राम कृष्णा साव, उमेश रजक, नंद किशोर महतो, संजीव सिन्हा, मनीष कुमार एवं संदीप यादव का विशेष योगदान रहा।

फेडरेशन की ओर से बताया गया कि इस तरह के प्रशिक्षण एवं ग्रेडेशन शिविरों का उद्देश्य कराटेकाओं के तकनीकी कौशल को बेहतर बनाना, अनुशासन एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देना तथा उन्हें उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।