Jharkhand State Rugby Championship: सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड चाईबासा (Chaibasa) में आयोजित 8वीं झारखंड स्टेट जूनियर एवं सीनियर रग्बी चैंपियनशिप 2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया।
प्रतियोगिता में राज्य के 12 जिलों की कुल 26 टीमों ने हिस्सा लिया।
इस चैंपियनशिप में खूंटी जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर पुरुष, सीनियर महिला एवं जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का परिणाम
सीनियर पुरुष वर्ग– खूंटी (प्रथम), सरायकेला (द्वितीय), बोकारो (तृतीय)
सीनियर महिला वर्ग– खूंटी (प्रथम), पश्चिमी सिंहभूम (द्वितीय), पूर्वी सिंहभूम (तृतीय)

जूनियर बालक वर्ग– खूंटी (प्रथम), पश्चिम सिंहभूम (द्वितीय), बोकारो (तृतीय)
जूनियर बालिका वर्ग– दुमका (प्रथम), खूंटी (द्वितीय), सरायकेला (तृतीय)
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि “इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं।
झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव हेजाज असदक ने कहा कि “रग्बी खेल के विकास के लिए इस तरह की प्रतियोगिता मील का पत्थर साबित होगी।”
कार्यक्रम का संचालन शीतल बागे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पश्चिम सिंहभूम के सचिव हेजाज नरेश हेस्सा ने किया।
इस अवसर पर जिला ओलिंपिक संघ के सचिव अजय नायक, जिला रग्बी संघ के करण कश्यप, फिरोज अंसारी और जेना बोदरा सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
