IPL 2026 MI Vs RR: आईपीएल में आज 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और आईपीएल का पहला खिताब जीतने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होगा।
असम में चुनावी सरगर्मी के बीच गुवाहाटी में यह मुकाबला खेला जाना है।
राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में अपने दोनों मुकाबले जीते हैं और उसका हौसला काफी बुलंद है।
राजस्थान ने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से और दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस को 6 रनों से हराया था।
इधर मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में 2 मुकाबला खेला है।
पहला मुकाबला कोलकाता के खिलाफ 6 विकेट से जीतने के बाद दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।
मुंबई इंडियंस की नज़रें रियान रिकल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी पर रहेंगी।
वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट, मिचेल सैंटनर और अल्लाह गजनफर पर रहेंगी।
इसके अलावा हार्दिक पांड्या के ऑल राउंड प्रदर्शन पर भी निगाहें टीम प्रबंधन की रहेंगी।
हालांकि तबियत खराब होने की वजह से हार्दिक पिछला मुकाबला नहीं खेल पाये थे।
उम्मीद है कि इस मुकाबले में वे फिट होकर टीम के साथ मैदान में उतरेंगे।
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने दोनों मैच में टीम को बेहतरीन शुरूआत दी है।
वहीं ध्रुव जुरेल और रियान पराग का बल्ला भी चल रहा है।
मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज हेटमायर भी फॉर्म में हैं।
रवीन्द्र जाडेजा, रवि बिश्नोई के अलावा तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर और जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी की कमान संभाल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 31 मुकाबले हो चुके हैं।
इनमें मुंबई ने 16 मैच जीते हैं जबकि राजस्थान ने 14 मुकाबलों में बाजी मारी है।
राजस्थान रॉयल्स की टीम
रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका और संदीप शर्मा।
मुंबई इंडियंस की टीम
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, विल जैक्स, मयंक रावत, क्विंटन डीकॉक, दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा।
