Lucknow Super Giants Vs Gujarat Titans: शुभमन गिल और जोस बटलर की शानदार पारियों ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उनके होम ग्राउंड में धो डाला।
जीत के लिए 165 रनों का पीछा कर रहे गुजरात टाइटंस ने 18.4 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
शुभमन गिल ने 40 गेंदों पर 56 और बटलर ने 37 गेंदों पर 60 रन बनाये।
इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 164 रनों पर ही रूक गयी।
लखनऊ की ओर से सबसे ज़्यादा 30 रन एडनेन मारक्रम ने बनाये।
निकोलस पूरन ने 19, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद और ऋषभ पंत ने 18-18 रनों का योगदान दिया।
प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट झटके।
अशोक शर्मा को 2 विकेट मिला, जबकि रबाडा और सिराज को 1-1 विकेट मिला।
गुजरात टाइटंस की ये लगातार दूसरी जीत थी, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को इस सीजन की दूसरी हार झेलनी पड़ी।
मैच का स्कोर कार्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स बल्लेबाजी
एडेन मारक्रम- 30 (21) {5*4, 1*6}
निकोलस पूरन- 19 (21) {0*4, 2*6}
ऋषभ पंत- 18 (11) {2*4, 1*6}
गुजरात टाइटंस गेंदबाजी
प्रसिद्ध कृष्णा- 4/28 (4)
अशोक शर्मा- 2/32 (4)
मो. सिराज- 1/19 (4)
गुजरात टाइटंस बल्लेबाजी
जोस बटलर- 60 (37) {11*4, 0*6}
शुभमन गिल- 56 (40) {6*4, 1*6}
वाशिंगटन सुंदर- 21 (13) {2*4, 1*6}
लखनऊ सुपर जायंट्स गेंदबाजी
दिग्वेश राठी- 1/31 (4)
प्रिंस यादव- 1/31 (4)
