Jharkhand Lokayukta: झारखंड में जून 2021 से लोकायुक्त का पद खाली था। लगभग 5 साल के बाद झारखंड को नये लोकायुक्त मिल गये हैं।
सेवानिवृत न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता राज्य के नये लोकायुक्त बने।
लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।
नये लोकायुक्त के नियुक्ति के बाद राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी मामलों की जांच और प्रशासनिक पारदर्शिता में तेजी आने की उम्मीद है।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे। उन्होंने नये लोकायुक्त को बधाई और शुभकामनायें दी।
इस मौके पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी मौजूद थे।
नये लोकायुक्त को जानिये
लोकायुक्त अमिताभ कुमार गुप्ता झारखंड हाईकोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश हैं।
जस्टिस गुप्ता ने इससे पहले CBI की विशेष अदालत में चारा घोटाले से संबंधित मामलों की सुनवाई की थी और वे RRDA ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष भी रहे।
